ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / SP लिपि सिंह के सामने नहीं चलेगा लहरिया कट, 2 घंटे तक मैडम...

SP लिपि सिंह के सामने नहीं चलेगा लहरिया कट, 2 घंटे तक मैडम ने सड़क पर ढूंढा लफुआ

22-Jan-2020 08:38 PM

By saif ali

MUNGER : एसपी लिपि सिंह इन दिनों मुंगेर में अपराधियों के साथ-साथ मनचलों पर भी नकेल कसने में जुटी हुई हैं. ऑपरेशन मजनू और गुंडा परेड के बाद मैडम आज कल जिले में 'रोको-टोको-जांचों-पूछो अभियान' चला रही हैं. मुंगेर में देर शाम पुलिस कप्तान ने दो घंटे तक जिले के 70 स्थानों पर साथ सघन वाहन चेकिंग चलाया. 


पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने खुद अभियान का नेतृत्व किया. पुलिस अधीक्षक से लेकर थानाध्यक्ष तक सभी अधिकारी दो घंटे तक सड़कों पर गाड़ियों की तलाशी लेते रहें. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक सघन वाहन चेकिंग और 'रोको-टोको-जांचों-पूछो' अभियान में शामिल हुए. 


मुंगेर के शहरी क्षेत्र, बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके, मिश्रित आबादी वाले इलाके में शाम 17.30 बजे से 19.30 बजे के बीच सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में पुलिस अधीक्षक मुंगेर लिपि सिंह खुद कोतवाली, कासिमबाजार थाना इलाके के भगत सिंह चौक और 1 नंबर ट्रैफिक के पास इस अभियान में मौजूद थी. इस अभियान के लिए चयनित उपरोक्त पदाधिकारियों को आदेश दिया गया था. 


चयनित स्थल पर अभियान के तहत ट्रिपल राईडर, लहरियाकट बाइकर्स, मनचलों, संदिग्ध युवकों, अर्द्धव्यवस्क वाहन चालकों, असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ की कार्रवाई करेगें तथा विधि विरुद्ध मामला प्रकाश में आने पर विधिसम्मत् कार्रवाई करेंगे. लिपि सिंह ने कहा कि ट्रिपल राईडिंग और लहरियाकट बाईकर्स पर प्रभावी रोक लगाना है.