चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
06-Feb-2020 08:51 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया है कि आधुनिक हथियार AK-47 अब वापस करने हैं. सरकार की ओर से जारी ताजा निर्देश के मुताबिक बिहार में अब सिर्फ दो ही VIP पर्सन के सुरक्षाकर्मियों को AK-47 दिया जायेगा.
सिर्फ CM और राज्यपाल के गार्ड को मिलेगा AK-47
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक सिर्फ महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे गार्डों को ही आधुनिक हथियार AK-47 दिया जाएगा. सरकार ने यह कहा है कि सीएम और राज्यपाल के आलावा अब किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में लगे गार्ड को यह हथियार मुहैया नहीं कराई जाएगी. बता दें कि बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी विधायकों की सुरक्षा के लिए AK-47 दिए गए हैं. अब वे भी हथियार वापस लिए जायेंगे.
आलाधिकारियों के गार्ड के पास भी AK-47
बिहार के आलाधिकारियों के सुरक्षा में लगे गार्डों को भी AK-47 दी गई है. जिसे अब सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है. मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस अधीक्षकों से इसके बारे में निर्देश दिए गए थे. सरकार ने साफ़ तौर पर ये स्पष्ट किया है कि सीएम और गवर्नर के आलावा अन्य किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में लगे जवानों को AK 47 नहीं दिया जायेगा.