1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
05-Dec-2023 02:59 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में साइबर अपराधी आम ही नहीं अब खास लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा से जुड़ा हुआ है। साईबर अपराधियों ने एसपी उपेंद्र वर्मा के नाम से इमेल आईडी upendraverma07@gmail. com sp bettaih लिखा हुआ बनाया। इसी के आधार पर एसपी का फेसबुक अकाउंट भी बना लिया।
साइबर थाने की इंस्पेक्टर प्रेमलता भूपाश्री के आवेदन पर साईबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिए आवेदन में प्रेमलता ने बताया कि जब वो अपने फेसबुक पेज को देख रही थी तभी एक फेसबुक आईडी उपेंद्र वर्मा नाम से उन्हें मिला। फेसबुक आईडी में सहरसा जिला के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा का सरकारी पुलिस यूनिफॉर्म में एक फोटो और दूसरा परिवार के साथ फोटोग्राफ्स नजर आया।
फैमिली फोटो में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, उनकी पत्नी और दो बच्चों का फोटो लगा हुआ है। फेसबुक आईडी संदिग्ध लगते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गयी। उनके द्वारा उक्त फेसबुक आईडी की जांच की गयी और बताया गया कि यह फेक आईडी हैं। उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी को हैंडल करने वाले पर कानूनी कारवाई करने की बात कही।
जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले शख्स का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। जल्द ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने और इसे हैंडल करने वाले बदमाशों को पकड़ा जाएगा। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।