ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नये वाइस चांसलर की नियुक्ति, कामेश्वर नाथ सिंह...

साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नये वाइस चांसलर की नियुक्ति, कामेश्वर नाथ सिंह बने कुलपति

23-Jul-2021 02:43 PM

DELHI: केंद्रीय सरकार ने देश के 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नये वाइस चांसलर की नियुक्ति की है. बिहार के गया में अवस्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में भी नये कुलपति की नियुक्ति की गयी है. प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह साउथ बिहार सेट्रल यूनिवर्सिटी के नये वीसी होंगे.


गौरतलब है कि प्रो. हरीश चंद्र राठौड़ अब तक सेंट्रल यूनिवर्सटी ऑफ साउथ बिहार के कुलपति थे. वे 2015 से ही ये कार्यभार संभाल रहे हैं. अगले महीने उनका 6 साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है. उससे पहले केंद्र सरकार ने सेट्रल यूनिवर्सिटी के विजिटर यानि राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद के निर्देशानुसार नये कुलपति की नियुक्ति कर दी है. 


कौन हैं प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह
गया स्थित सेट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के नये कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह उत्तर प्रदेश के राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद के कुलपति रह चुके हैं. उससे पहले वे दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में भूगोल के प्राध्यापक थे. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के बर्रेबोझ गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने 1987 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग में शिक्षक के तौर पर काम करना शुरू किया था. 2006  में वे प्रोफेसर बनाये गये थे. प्रो. सिंह भूगोल पर 14 किताबें लिख चुके हैं. वे कई पत्रिकाओं के संपादक भी रहे हैं.