ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री

Home / news / 15 घरों में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक, पीड़ित ने कहा-अब...

15 घरों में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक, पीड़ित ने कहा-अब कैसे करेंगे बिटिया की शादी? ना पैसा बचा ना सामान

30-Mar-2023 08:53 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में शार्ट सर्किट से एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते 15 घरों को अपनी आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर मुसहरी की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। 


पहले सागर सदा के बांस बल्ला व फूस से बने घर में आग लगी थी जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज हवा के कारण आग फैलने लगी और आस-पास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 15 घरों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की घरों में मौजूद लोग तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन घर से कोई भी सामान बाहर नहीं निकाल सके। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 


आग की लपटों को देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आस-पास के खेतों में लगे बोरिंग के पाइप को घरों तक लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर में एक भी सामान नहीं बचा है जिसे दोबारा उपयोग किया जा सके। 


पीड़ित चुल्हो सदा ने रोते हुए कहा कि उनकी बेटी की जल्द ही शादी होने वाली थी। बिटिया की शादी के लिए डेढ लाख रुपये किसी तरह जमा करके घर में रखा था। अगलगी की इस घटना में सारा पैसा जलकर राख हो गया। अब वे अपनी बिटिया की शादी कैसे करेंगे। बिना पैसे के कैसे शादी होगी। इस महंगाई के दौर में गिन चुन कर पैसे इकट्ठे किये थे।