ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

सोनू जो चुटकी बजाते कर देते हैं वो 5 साल वाली सरकारें भी नहीं कर पातीं

27-Jul-2020 08:58 AM

DESK : कोरोना संकट के इस काल में एक्टर सोनू सूद पिछले कुछ समय से मजदूरों, छात्रों से लेकर किसानों तक सभी की मदद  करने को आगे आ रहे हैं. जो काम सरकार पांच सालों में नहीं कर पा रही है वो सोनू सूद चुटकी बजाते कर दे रहे हैं. 

लॉकडाउन में मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर विदेश से छात्रों की वापसी हो या फिर दशरथ मांझी के परिवार की मदद, सोनू का हर काम लोगों के दिल में उन्हें खास जगह दे रहा है. ताजा मामला आंध्रप्रदेश के चितूर का है, जहां सोनू सूद ने के एक गरीब किसान का दर्द देखकर उसके घर ट्रैक्टर भी भिजवा दिया है.

दरअसल चित्तूर के गरीब किसान नागेश्वर राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें किसान अपनी बेटियों  से खेत जुतवा रहा था. किसान के पास इतने भी पैसे नहीं है कि वो किराए पर बैल ले सके. वीडियो में लड़कियों को देखकर सभी का दिल पिघल गया है. यह वीडियो देख सोनू सूद ने भी मदद का ऐलान किया था. 

जिसके बाद अब सोनू सूद ने किसान नागेश्वर राव को ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर भिजवाया है.  नागेश्वर के घर पर इस ट्रैक्टर की डिलीवरी हो गई. इस स्पेशल गिफ्ट को लेकर नागेश्वर राव बेहद खुश हैं और सोनू सूद की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार सोनू की इस मेहरबानी के लिए उन्हें नमन करता है.