ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

मुंगेर: चर्चित सोनू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

28-Jul-2019 09:55 PM

By 9

MUNGER: जिले के चर्चित सिद्धार्थ उर्फ सोनू हत्यकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में जिले के एसपी गौरव मंगला ने जानकारी दी है कि सोनू की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी. एसपी के मुताबिक उसकी हत्या के पीछे एक से अधिक लड़की के साथ नाजायज संबंध रखना था. बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले के बाद पुलिस ने इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी की अगुवाई में एक टीम बनाई थी.  इस टीम ने मामले में जमालपुर के एक शराब व्यवसायी को गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने इस हत्याकांड से जुड़े कई राज उगले. इसी खुलासे के बाद पुलिस ने रामचंद्रपुर गांव से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनकी गिरफ्तारी की बाद पुलिस ने सोनू के मोबाइल कॉल की डिटेल निकाली. उसी कॉल डिटेल से पुलिस को यह पता चला कि सोनू की कई लड़कियों के साथ नाजायज ताल्लुकात थे. पुलिस के मुताबिक सोनू को कई बार उसकी अय्याशियों को लेकर उसके दोस्तों से झगड़ा भी हुआ था लेकिन सोनू अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट