पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
30-Nov-2023 10:09 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: सोनपुर से मेला देखकर घर लौट रहे मुजफ्फरपुर के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अनियंत्रित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
बिहार में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे में लोगों की जाने जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के फाकुली ओपी थाना क्षेत्र के फकुली चौक का है जहां मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद मुराद अपने एक दोस्त के साथ सोनपुर मेला घुमने गये थे। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाईक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची फकूली ओपी थाना की पुलिस ने दोनों युवक को इलाज़ के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज़ के दौरान 18 वर्षीय मोहम्मद मुराद की मौत हो गई। वही इस घटना में मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी मोहम्मद तनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। तनवीर का इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए फकुली थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के फकूली चौक पर एक बस ने बाईक को टक्कर मार दी जिसमे बाईक सवार दो युवक घायल हो गए जिनको इलाज़ के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा ईलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई वही दूसरे युवक का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।