ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल

सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए किया नामांकन, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद

सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए किया नामांकन, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद

14-Feb-2024 12:19 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रक्रिया पूरी करने के लिए सोनिया राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची थीं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम भी उनके साथ था। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम भी उनके साथ है। 


दरअसल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। आज करीब 12 बजे कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोनिया गांधी राजस्थान विधानसभा पहुंचीं। उनके नामांकन के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। सोनिया के आज सुबह जयपुर पहुंचने के बाद ही पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की थी। सोनिया गांधी के साथ 3 और नेताओं के नाम का भी ऐलान किया गया है। 


मालूम हो कि, सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं।  वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।  वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं।  यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।  वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी।  इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।