मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
10-Apr-2020 10:12 PM
PATNA : कोरोना को लेकर बिहार में बिगड़ते हालत पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सूबे के हालात के बारे में जायजा लिया है. बिहार में दो दिन के अंदर लगभग दो दर्जन मामले सामने आने के बाद सोनिया गांधी ने बिहार की स्थिति को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों को सबसे ज्यादा पीड़ा झेलनी पड़ रही है और ऐसे में उम्मीद है कि सरकार मौजूदा चुनौती से निपटने के लिए कोई योजना बनाएगी.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोनिया गांधी बिहार की अपडेट जानकारी ली हैं. उन्होंने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से बातचीत करते हुए कोरोना संकट से बने हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की और कोरोना संकट के दौरान चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली.
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सोनिया ने कहा कि देश कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लड़ रहा है. इस लडा़ई में हम पूरी तरह से अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. आप सब जानते ही हैं कि हर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई हफ्तों से देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पीड़ा और परेशानी गरीबों, किसानों और मजदूरों को हो रही है.
सोनिया गांधी ने कई मुद्दों पर बातचीत करते हुए साबुन-खाद्य सामग्री के वितरण को लेकर भी चर्चा किया. बता दें कि बिहार में भी कोराेना का दायरा बढ़ गया है और अब तक इसके 60 मरीज मिले हैं. जिसपर उन्होंने चिंता व्यक्त की. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि बिहार कांग्रेस के सभी विधायक विधान पार्षदों ने अपने महीने भर का वेतन साथ में विधायक फंड की बड़ी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है.
मदन मोहन झा ने सोनिया गांधी से कहा कि बिहार कांग्रेस के नेता राज्य सरकार को अपने स्तर पर हर प्रकार का सहयोग दे रहे हैं, लेकिन सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है. दूसरे राज्यों में फंसे लोग मुसीबत के वक्त जब कांग्रेस को फोन करते हैं तो उसकी जानकारी राज्य सरकार को दी जाती है.