ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
31-Mar-2021 02:49 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: मंगलवार को नहाने के दौरान सोन नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत हो गई। मृतकों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव के मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चारों मृतक रोहतास के दावथ प्रखंड स्थित कोआथ गांव के रहने वाले थे।
घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार को चारों शब-ए-बारात में लगे वाले मेले में घूमने के लिए सासाराम आए थे। इस दौरान सभी डेहरी के इंद्रपुरी डैम के पास सोन नदी में नहाने लगे तभी 4 युवक नदी की तेज धारा में बह गये। जिसकी तलाश में गोताखोर मंगलवार से ही लगे हुए थे। 20 घंटे की मशक्कत के बाद चार युवकों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया।
डिहरी की सीओ अनामिका कुमारी ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दी जाएगी। इधर शव के मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।