ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / सोन और गंगा नदी के जलस्तर का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, राहत और...

सोन और गंगा नदी के जलस्तर का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश

13-Aug-2021 06:38 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भोजपुर में सोन और सारण में गंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने छपरा में सामुदायिक रसोई और कोरोना टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से इन क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना जिसके बाद अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया।


news image


मुख्यमंत्री कोईलवर और बबुरा का जायजा लेते हुए छपरा आए थे। छपरा के डोरीगंज, मौजमपुर होते हुए मुख्यमंत्री सोनपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी पहुंचे। सारण के मुसेपुर चौक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचेन का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक किचेन में भोजन कर रहे लोगों से बातचीत की और सामुदायिक किचेन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 


news image


इस दौरान सामूदायिक किचेन के पास चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण केंद्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान यहां रह रहे लोगों की कोरोना जांच कराए कराए जाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जो भी कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं उनके लिए अलग व्यवस्था की जाए। अब तक जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लिया है वे अवश्य लगवा लें। 


news image


इस दौरान सीएम ने विस्थापित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। सामुदायिक किचेन को और बड़ा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भोजन कर सकें। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखें। लोगों के भोजन के साथ-साथ मवेशियों के चारा की भी पूरी व्यवस्था किए जाने का निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिया। वही इस दौरा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुख्यंत्री ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी जनप्रतिनिधि काम करें। 


news image


छपरा के डोरीगंज स्थित मुस्सेपुर चौक के पास गाड़ी से उतरकर उन्होंने दिव्यांग की समस्याओं को सुना। दिव्यांग ने सीएम नीतीश को बाढ़ से हो रही परेशानी और इंदिरा आवास नहीं मिलने की स्थिति से अवगत कराया। सीएम ने दिव्यांग की बातों को बड़ी ही गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल शिकायत को दूर करने का निर्देश दिया।


news image


इस दौरान छपरा के डीएम ने प्रभावित आबादी की जानकारी दी और नावों के परिचालन एवं अन्य राहत कार्यों की भी जानकारी सीएम को दी। नवनिर्मित फोरलेन कोईलवर पुल पर रुककर सोन नदी और वीर कुँवर सिंह सेतु पर गंगा नदी के जलस्तर का सीएम ने जायजा लिया। पटना लौटने के दौरान जेपी सेतु पर रुककर गंगा नदी के जलस्तर का भी जायजा लिया। 

news image


पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुई क्षति सभी चीजों का ठीक से आकलन कराएं साथ ही किसानों की धान रोपनी की क्षति का भी आकलन कराएं। प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता के साथ सभी लोगों की सहायता करें। जिले के डीएम से लगातार संपर्क में रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए। 

news image


समीक्षा बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे। 

 news image

गौरतलब है कि नदियों के जलस्तर के बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है जो तबाही मचा रही है। बनियापुर में नदी का बांध टूट जाने से छपरा सदर, गड़खा, रिविलगंज, दिघवारा के इलाके के कई ग्रामीण सड़कों पर पानी आ गया। शहर से लेकर गांव तक कई घरों में पानी घुस गया है। सारण जिले की सभी प्रमुख नदियां उफान पर है। जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं। 

news image


छपरा शहर के निचले इलाकों में रह रहे लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ी हुई है। डोरीगंज में भी सैकड़ों घर बाढ़ की चपेट में हैं। वही रिविलगंज के डिलिया रहीमपुर व प्रभुनाथ नगर पंचायत भी बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर चुका है। प्रशासनिक स्तर पर समुचित पहल नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


news image


news image


news image