BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
07-Jun-2020 08:44 AM
HAJIPUR: सोना लूटकांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लूट का 8 किलो सोना बरामद हुआ है. मास्टर माइंड ने मुजफ्फरपुर के भगवानपुर से मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ रुपए का सोना लूटा था. जब पुलिस ने उसके चापाकल को देखा तो उसमें सोना भरा था. जिसे देख पुलिस के होश उड़ गए.
खराब चापाकल से निकला सोना
इसके साथ इसके 8 सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनलोगों के पास से हथियार भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकड़ा गया है. इसके गुर्गे भी कई मामलों में वांटेड है. पुलिस ने वीरेंद्र के पैतृक गांव में छापेमारी की. वहां पर खराब चापाकल उखाड़ने पर पुलिस को सोना बरामद हुआ है. वीरेंद्र पर बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत कई राज्यों में लूट का मामला दर्ज है.
तिरहुत रेंज के आईजी गणेश कुमार ने इसके बारे में बताया कि गिरफ्तार वीरेंद्र शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेगी. समस्तीपुर के फरार लुटेरे विकास की गिरफ्तारी को लेकर भी कार्रवाई को तेज कर दिया गया है. पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती का चुकी है.