ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

चौकीदार बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

16-Jul-2019 11:35 AM

By 7

DESK : एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां को मार डाला है. इस वक्त खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या का आरोप चौकीदार बेटे के ऊपर लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है. पूरी घटना जिले के उचकागांव थाना इलाके के साथी गांव की है. जहां एक उचकागांव एक चौकीदार बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था. इस दौरान दोनों मारपीट करने लगे. ऐसे में उसकी मां झगड़े को शांत कराने के लिए गई तो उसके बेटे ने उसे जोरदार धक्का दे दिया. वृद्ध मां जमीन पर गिर गई. उसे जोरदार चोट लगी. वह जमीन पर ही तड़पने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते वृद्ध मां की मौत हो गई. इस घटना से घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. आरोपी बेटा घर से फरार है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. उचकागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बेटा चौकीदार है. पुलिस के डर से वह भाग गया है. उसकी खोजबीन की जा रही है.