धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
27-Mar-2022 08:37 PM
By Alok
BETTIAH: गांजा के सेवन से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस बात जानकारी जब 24 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर डाली और जिले के डीएम-एसपी से गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग कर दी। तब इलाके के गांजा तस्कर गुस्सा हो गये और घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। गांजा तस्करों ने युवक को अंजाम भुगत लेने की धमकी तक दे दी। गांजा तस्करों से मिली धमकी के बाद युवक काफी तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा दुबेटोला गांव में एक 24 वर्षीय युवक उज्जवल कुमार ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान विनय कुमार दुबे के बेटे के रुप में हुई है। 9 मई को युवक का जनेऊ कार्यक्रम की तिथि निर्धारित थी। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व वह अपने फेसबुक पेज पर गांव में गांजा की बिक्री व तस्करी को लेकर एक पोस्ट डाला था और जिलाधिकारी और एसपी से निवेदन किया था कि गांव में गांजा की तस्करी जोरों से चल रही है।
जिससे गांव के छोटे छोटे बच्चे उसका सेवन कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उसने तस्करों के खिलाफ सबूत होने की भी बात कही। फेसबुक पोस्ट के अनुसार आज उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से मिलकर वह आवेदन व सबूत सौंपने की बात भी कही थी।
उज्जवल के इस पोस्ट से भड़के गांजा तस्कर रविवार के सुबह करीब 9 बजे उसके दरवाजे पर पहुंचकर परिवारवालों के साथ गाली-गलौज करने लगे और अंजाम भुगत लेने की धमकी देने लगे। मृतक के पिता ने बताया कि प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण तस्करों के इस धमकी से ही उज्जवल ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।