ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / 8 भाषाओं में गाना गाता है बिहार का ये युवक, लॉकडाउन में हुआ...

8 भाषाओं में गाना गाता है बिहार का ये युवक, लॉकडाउन में हुआ फेमस

04-Jun-2020 03:47 PM

SARAN : साउथ के फिल्मों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके सारण के चंदन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सारण के मकेर के कैतूका गांव रहने वाले चंदन गुप्ता पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चंदन का एक गाना वायरल हो रहा है. अबतर 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग गाने को देख चुके हैं. कन्नड़ और तेलगु फिल्मों में  गाने गाकर भी चन्दन को वो प्रसिद्धि नहीं मिली थी जो उन्हें सोशल मीडिया में वायरल बाहुबली के 1 गाने ने दिला दी. 

बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान चंदन अपने गांव के दोस्तों के बीच बगीचे में बैठकर बाहुबली का एक गाना" कौन है वो " गा रहे थे. तभी उनके एक दोस्त ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.  चंदन के गाने का यह वीडियो वायरल हो गया है. 

नंदन कैतुका गांव का रहने वाला चन्दन भले ही अभी अपनी पहचान बनाने की जदोजहद कर रहा है, लेकिन वह आठ भषाओं में गीत गाता है. चंदन हिंदी, पंजाबी, तेलगु, कन्नड़, तमिल, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा के गाने गा सकता है. मेकेनिकल इंजीनियर गायक चन्दन के पिता ओमप्रकाश गुप्ता फिलहाल मुम्बई के एक फाइवर फैक्टी में नौकरी करते है और मां ललिता देवी हाउस वाइफ होने के साथ साथ अच्छी भजन गायिका भी हैं. वहीं चंदन के दादा ढोलक वादन में पारंगत है. पेशे से वोल्बो कम्पनी में मेकेनिकल इंजीनियर चंदन ने 2017 में बंगलुरू में आयोजित एक रियलिटी शो के बाद 2018 से नौकरी छोड़ गायकी की दुनिया में सक्रिय हुए.