ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

परिजनों का आरोप, शराब पीने से हुई विनोद की मौत, तो क्या बेगूसराय में बिक रही है शराब ?

01-Jul-2019 01:40 PM

By 8

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस की करतूतों की फेहरिस्त में रोज एक नया कारनामा जुड़ा जा रहा है. मर्डर का सिलसिला बदस्तूर जारी है, थाने में माल का खेल चल रहा है इन सब से पुलिस फारिक हो पाती उसके पहले जिले में शराब पीकर शख्स की मौत का मामला सामने आ गया. खबर के मुताबिक बेगूसराय के नगर थाने इलाके में एक शख्स की मौत हो गई. परिवार वालों का कहना है कि विनोद कुमार रोज शराब पीता था. घर वालों का कहना है कि शराब पीने की वजह से ही उसकी मौत हुई है. तो क्या बेगूसराय में मिल रहा है शराब नगर थाना के वार्ड नंबर 12 में हुए इस हादसे से पुलिस सवालों के घेरे में है. घर वालों की माने तो जिस शख्स की मौत हुई वो रोज शराब पीता था. फिर ये सवाल उठता है कि शराबबंदी के लाख दावों के बीच बेगूसराय में शराब कैसे मिल रही है? क्या शराब तस्करी बेगूसराय में हो रही है और उसकी खबर पुलिस को नहीं है? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस शराब के मामले पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वो इस मामले पर कुछ बोलेगी. बेगूसराय से जितेन्द्र की रिपोर्ट