Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
28-Sep-2019 02:18 PM
PATNA : बीती रात से लगातार हो रही बारिश से पटना में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गई हैं. पाटलिपुत्र, राजेंद्रनगर, बोरिंग रोड, डाकबंगला चौराहा, स्टेशन रोड समेत अधिकतर इलाकों में कहीं कमर भर तो कहीं घुटने भर पानी भर गया है. नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में बाढ़ जैसे हालात हैं. ऐसा लग रहा है कि पटना स्मार्ट नहीं स्विमिंग सिटी बन गया है. क्योंकि पटनावासी सड़क पर उतरकर जमकर मस्ती कर रहे हैं.
इकोपार्क और पटना जू के आसपास के इलाके में पानी भरा है. इस क्षेत्र में मंत्री, विधायक और बिहार सरकार के बड़े ऑफिसर के आवास पानी में डूब गए हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर में भी पानी भर गया है. NMCH के आसपास सड़क पर कमर तक पानी है, जिसके चलते न कोई एम्बुलेंस नहीं आ रही है और न जा पा रही है. अस्पताल के कर्मचारी मरीज को स्ट्रेचर पर लादकर पानी के बीच से ले जा रहे हैं. यहां कई मरीजों और परिजनों को ऑडिटोरियम में रखा गया है.
एसकेपुरी इलाके में भी स्थिति और गंभीर है. यहां कमर तक पानी जमा हो गया है. बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया है. पानी घुसने के चलते कई ऑफिस बंद किए गए हैं. साथ ही पटना जंक्शन का रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया. पानी भरने के चलते दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभवित हुआ है. हथुआ मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद 70 से अधिक दुकानों में पानी भर गया है. आसपास का पूरा इलाका जलमग्न है. जिसके कारण इस इलाके के लगभग तीन सौ से अधिक दुकानों में पानी घुस गया है.