ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सीवान में कैदी की मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,...

सीवान में कैदी की मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, हाथ-पैर बांधकर किया जा रहा था इलाज

21-Aug-2019 08:01 AM

By 13

SIWAN: बड़ी ख़बर सीवान से है जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई है. कैदी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. करीब 10 दिन पहले जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौड़ गांव के लालबहादुर प्रसाद को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में हाथ-पैर बांधकर कैदी का इलाज किया जा रहा था, इस दौरान कैदी बेचैन होकर काफी छटपटा रहा था. करीब 3 से 4 घंटे तक चले इलाज के बाद उसने सदर अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. कैदी की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने अस्पताल के कर्मचारी और पुलिस की धुनाई भी कर दी. लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया. परिजनों ने पीट-पीटकर कैदी की हत्या का आरोप लगाया है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट