गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Sep-2019 08:02 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में इनदिनों अपराध चरम पर है. पुलिस लगातार बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सीवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा. अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस को मिली इस सफलता के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुख्यात गोलू को उसके चाचा के साथ गिरफ्तार किया गया. जीबी नगर थाना के माधोपुर से दोनों की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, 2 मैगजीन, एक किलो बारूद और 2 बाइक भी जब्त किया. पुलिस को इन दोनों की कई दिनों से तलाश थी.
सीवान पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि मुफ्फसिल थाना इलाके के छोटपुर गांव से कुख्यात अरशद मियां उर्फ गर्भू पुलिस के हत्थे चढ़ा. इसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद की गई. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अरशद मियां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. तभी पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.