ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / सीवान में सुबह-सवेरे मर्डर, अपराधियों ने सोना कारोबारी को चाकू मारकर की हत्या...

सीवान में सुबह-सवेरे मर्डर, अपराधियों ने सोना कारोबारी को चाकू मारकर की हत्या

07-Jun-2021 10:09 AM

By Chandan Kumar

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां स्वर्ण व्यवसाई की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद छानबीन शुरू कर दी गई है.


घटना मैरवा के आदर्श नगर मोहल्ले की है. मृतक स्वर्ण व्यवसाई का नाम नवनीत कुमार है. बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई नवनीत कुमार को चाकू मार दिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.