ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / सीवान में लूट की बड़ी वारदात, कलेक्शन एजेंट से 5.17 लाख की लूट

सीवान में लूट की बड़ी वारदात, कलेक्शन एजेंट से 5.17 लाख की लूट

06-Jul-2021 05:21 PM

By Chandan Kumar

SIWAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं यही कारण है कि अपराधी एक के एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 5 लाख 17 हज़ार रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना डीएवी कॉलेज के पास की है। जहां मॉल से रुपये लेकर जा रहे एजेंट को बदमाशों ने निशाना बनाया।


घटना के संबंध में कलेक्शन एजेंट मोहित कुमार ने बताया कि सीवान के स्टाइल बाजार और विशाल मेगामार्ट मॉल से 5 लाख 17 हज़ार रुपये कलेक्शन किया। उसके बाद वह अपनी बाइक से लौट रहा था तभी DAV कॉलेज के पास बाइक सवार अपराधियों ने धक्का दे दिया। जिससे वह बाइक सहित नाली में गिर पड़ा। वही मौके का फायदा उठाकर अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनकर चलते बने। बदमाशों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया।


 इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। वही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बताया कि 5.17 लाख की लूट हुई है लेकिन अब तक पीड़ित की तरफ से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।  



गौरतलब है कि सीवान में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। बीती रात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में दंपती के साथ लूट हुई थी। वही दो दिन पूर्व महाराजगंज में दिनदहाड़े युवक को भून दिया गया था। वही सीवान में भी पांच राउंड फायरिंग कर अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की थी।