ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सीवान में बढ़ा कोरोना का कहर, गोपालगंज DM ने सभी सड़कों को किया...

सीवान में बढ़ा कोरोना का कहर, गोपालगंज DM ने सभी सड़कों को किया सील

09-Apr-2020 08:54 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ: पड़ोसी जिले सीवान में कोरोना पॉज़िटिव मरीज बढ़ने के बाद जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। कई जगह सड़कों पर बांस-बल्ला लगाकर पूरी तरह से जिले में वाहनों की प्रवेश रोक दिया गया है। डीएम अरशद अजीज ने सड़कों को सील करने का आदेश जारी किया। 


डीएम अरशद अजीज ने बताया कि सीवान से गोपालगंज आनेवाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। माधोपुर बॉर्डर,जामो-बड़हरिया-सीवान रोड, हथुआ-सीवान रोड, दिघवा-दुबौली से वसंतपुर सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। उन्होनें बताया कि सीवान-गोपालगंज एनएच 531 को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बांस बल्ला लगाकर रोड को सील किया गया है। 


डीएम ने बताया कि बॉर्डर इलाको में पुलिस बल तैनात किया गया है आने जाने वाले लोगो पर निगरानी रखेगे। वहीं बरौली प्रखंड के माधोपुर पंचायत के के पास मुख्य सड़क रोक लगा दिया गया है। स्टेट हाइवे सील होने के बाद वाहन के परिचालन रोक लगा दिया गया है।


बता दें कि मोतिहारी जिले ने गोपालगंज से लगी अपनी सीमाओं को पहले ही सील कर दिया है। आज बिहार में एक दिन में सर्वाधिक 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 51 हो गयी है। वहीं, सीवान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गयी है। बिहार का सीवान मिनी 'वुहान' जैसा बन गया है।