BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
02-Jun-2021 11:50 AM
By Chandan Kumar
SIWAN: सीवान में एम्बुलेंस घोटाला मामले पर राजनीति तेज हो गयी है। इसे लेकर AISF कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले में ही उनके खिलाफ AISF कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताया गया।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने सीवान सदर अस्पताल के समक्ष जमकर नारेबाजी की और जिले में एम्बुलेंस घोटाले को लेकर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान AISF कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो एम्बुलेंस 7 लाख में खरीदना था उसे 22 लाख में खरीदा गया।
इसे लेकर पूर्व विधायक व जेडीयू नेता बिक्रम कुमार ने डीएम से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक को चिट्ठी लिखी थी और कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस मामले में डीएम अमित कुमार पांडेय ने सफाई देते हुए कहा था कि इस मामले की जांच की जा रही है।
आज सीवान में AISF के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ हल्ला बोला। AISF कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के सैकड़ों मौजूद रहे।