ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे RJD विधायक, पुलिस ने रोका तो...

लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे RJD विधायक, पुलिस ने रोका तो दांत दिखाने लगे

15-Apr-2020 08:58 AM

SITAMARHI : कोरोना महामारी को लेकर देश में लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों में आम के साथ-साथ खास लोग भी शामिल हैं। सीतामढ़ी से आरजेडी विधायक सुनील कुमार भी लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। आरजेडी विधायक सुनील कुमार कुशवाहा अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर निकले थे. ना तो विधायक जी के  चेहरे पर मास्क था और ना ही हेलमेट. 

लॉकडाउन में नियमों की अनदेखी करने वाले विधायक जी को जब पुलिस ने देखा तो वह मुस्कुराने लगे. सीतामढ़ी पुलिस आम लोगों की चेकिंग करती रही लेकिन विधायक जी दांत दिखाते हुए पुलिस के सामने से निकल गए. पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर जुर्माना लगाया, वह भी खड़े-खड़े यह सोचते रहे कि विधायक होना लॉकडाउन में कितना फायदेमंद है.


आम लोगों के लिए वाहन अधिनियम उल्लंघन और फिर लॉकडाउन का फाइन लेने वाले पुलिस का यह रवैया विधायक जी के लिए स्पेशल क्यों था? यह बड़ा सवाल हैं. और जब देश में महामारी फैला हो तो ऐसे में जनप्रतिनिधी को लोगों को जागरुक करना चाहिए. पर विधायक जी यहां खुद लॉकडाउन तोड़ते दिखाई दिए.