ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / सीतामढ़ी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, दर्जनों घर जलकर राख

सीतामढ़ी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, दर्जनों घर जलकर राख

29-May-2020 02:19 PM

By SAURABH KUMAR

DESK : बड़ी खबर सीतामढ़ी के सुप्पी थाना इलाके के रामपुर कंठ गांव से आ रही है, जहां शुक्रवार को गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई और दर्जनों घर जलकर राख हो गए. 

बताया जाता है कि रामपुर कंठ गांव में शुक्रवार की दोपहर पूर्व चौकीदार के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया और घऱ में आग लग गई. जबतक लोग संभल पाते तबतक आग ने विकराल रुप धर लिया था और आसपास के घरों में भी फैल गया था. 

 देखते ही देखते आग ने आस-पास के दर्जनों घर को अपनी चपेट में ले लिया और सभी घर जलकर राख हो गए. आग लगने की घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप ले चुका था. ग्रामीणों ने भी आग बुझाने की बहुत कोशिश की लेकिन तेज हवा के कारण आग फैलते ही गया  और दर्जनों घर को अपनी चपेट में ले लिया. अभी आग में हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है. वहीं लोग लाखों के नुकसान होने की संभावना जता रहे हैं.