Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
02-Feb-2020 02:01 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हुआ है।जिले के सोनबरसा के परसा महिन्द्र गांव में कुल देवता का पूजा का आयोजन किया गया था उसी दैरान पोखर में नहाने के लिए एक बच्ची समेत 7 लोग गए थे जिसमें 7 लोग डूब गए 4 लोगो का शव बरामद किया जा चुका है जबकि अन्य 3 की तलाश अब भी जारी है।

इस हादसे में मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय आलोक कुमार, 25 वर्षीय नीरज कुमार, 12 वर्षीय साजन कुमारी और 55 वर्षीय राम विश्वास राय के रूप में हुई है।बताया जा रहा है की गांव के ही जगरनाथ भगत के यहां कुल देवता की पूजा हो रही थी। इसी दौरान वे लोग पोखर में नहाने गए थे। तभी डूबने से सभी की मौत हो गयी। एसडीआरएफ की टीम लापता 3 लोगों की तलाश कर रही है।मौके पर बीडीओ थाना अध्यक्ष सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद हैं वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया है। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एसडीओ कुमार गौरव ने हादसे में चार मौत की पुष्टि की है। उन्होनें बताया कि घटना के तत्काल बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। फिलहाल वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। बाकी तीन अन्य लोगों की भी तालाश की जा रही है।