ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

02-Jul-2021 03:59 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार के कई जिलों में मुसलाधार बारिश होने का सिलसिला जारी है. इस बारिश में कई दर्दनाक हादसे भी हो रहे हैं. इसी क्रम में इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां तेज बारिश की वजह से दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना रीगा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक,  भबदेपुर पंचायत के इस्लामपुर गांव वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद हासिम शाह की 9 वर्षीय पुत्री जैनब खातून, पांच साल के पुत्र मोहम्मद इनायत और दो साल के पुत्र मोहम्मद फैजान बारिश के दौरान घर के पास खेल रहे थे. तीनों बच्चों की मां भैंस चराने सरेह चली गई थी. इसी बीच पुरानी जर्जर दीवार बच्चों के शरीर पर गिर पड़ी और तीनों की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तीनों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना की सूचना पर स्थानीय थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता मोहम्मद हासिम शाह हाल ही में प्रदेश काम करने के लिए गए हैं. सभी बच्चे मां के साथ घर पर ही रहते थे. शुक्रवार को हुई भारी बारिश में एक साथ तीन बच्चों की जान चली गई. ज्ञात हो कि हाशिम शाह के 4 बेटे और दो बेटियां हैं जिनमें 2 पुत्र और एक पुत्री की जान दीवार में दबने से हो गई.