SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला Bihar Bhumi: बिहार के सभी CO-DCLR पर नकेल, एक ही प्रकृति की शिकायत पर अलग-अलग फैसला नहीं होगा, डिप्टी CM ने सभी को दी हिदायत...
10-Dec-2020 08:05 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाकर उसे धोखा दे दिया. इतना ही नहीं इस धोखेबाज आशिक ने पत्नी के पेट में पल रहे दो-दो बच्चों को भी मार डाला. पीड़िता अब 2 महीने से पुलिस और अन्य जगहों पर जाकर न्याय की गुहार लगाए रही है मगर फिर भी उसका आरोप है कि वह लाचार हो गई है क्योंकि कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है.
मामला सीतामढ़ी जिले के डुमरा इलाके का है, जहां अमघट्टा की रहने वाली सुनीता कुमारी को विमलेश नामक एक लड़के ने शादी रचाने के बाद धोखा दे दिया. विमलेश ने पहले सुनीता से प्यार किया फिर दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद विमलेश ने सुनीता के पेट में पल रहे 2 बच्चे का बारी बारी से अबॉर्शन करवा दिया फिर अचानक एक दिन युवक लड़की को अकेला छोड़कर फरार हो गया.
पीड़ित सुनीता का कहना है कि अभी भी उसके के पेट में विमेलश का एक बच्चा पल रहा है. दरअसल विमेलश और सुनीता प्यार हो गया फिर भागकर दोनों ने शादी कर ली. फिर कुछ समय बिताने के बाद विमलेश ने सुनीता को नापसन्द करना शुरू कर दिया. पीड़ित लड़की ने इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति थाने में मामला दर्ज करवाया लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी विमलेश को गिरफ्तार नहीं किया है. जिसको लेकर युवती आज न्याय के लिए सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार कार्यालय पहुचीं थी, जहां सीतामढ़ी एसपी ने युवती को न्याय का भरोसा दिया.
पीड़िता सुनीता के मुताबिक वह शहर के होंडा बाइक एजेंसी में काम करती थी. सुनीता अनुसूचित जाति से आती है, वहीं विमलेश चोला फाइनेंस में काम करता था और वह राजपूत जाति से आता है. दोनों में प्यार हो गया और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्म साथ निभाने का वादा कर शादी कर ली. शादी के बाद विमलेश बदलने लगा और विमलेश में एक के बाद दो बच्चो का अबॉर्शन करवा दिया और एक लड़की को छोड़कर कहीं फरार हो गया. सुनीता इसके बाद कानून का के सहारे न्याय पाने की कोशिश की परंतु अबतक इस मामले पुलिस ने आरोपी विमेलश को गिरफ्तार नहीं किया है. सुनीता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है.