ब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट?

सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

16-Apr-2022 06:48 PM

By SAURABH KUMAR

PATNA : बिहार के सियासी जगत के लिए इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन हो गया है। नवल किशोर राय का इलाज दिल्ली स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने दिल्ली के ही एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।


पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। नवल किशोर राय तीन बार सीतामढ़ी से सांसद रहे। साल 1991 में नवल किशोर राय ने जनता दल के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की और लोकसभा पहुंचे। 1996 में भी नवल किशोर राय ने जनता दल के सांसद के तौर पर लोकसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। इसके बाद नवल किशोर राय 1999 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।


नवल किशोर राय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिनका इलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। पिछले कई दिनों से वे मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट थे। करीब 3 महीने से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके निधन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना जतायी है।