ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / सीतामढ़ी झंडा विवाद मामले में आरजेडी की बड़ी कार्रवाई, सीतामढ़ी के जिला उपाध्यक्ष...

सीतामढ़ी झंडा विवाद मामले में आरजेडी की बड़ी कार्रवाई, सीतामढ़ी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव 6 साल के लिए निष्कासित

17-Aug-2024 05:52 PM

By MANOJ KUMAR

SITAMARHI: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के सीतामढ़ी में झंडा फहराने को लेकर आरजेडी के नेताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई थी। झंडोत्तोलन को लेकर हुए  विवाद के बाद आरजेडी ने कार्रवाई की है। आरजेडी ने सीतामढ़ी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 


बता दें कि सीतामढ़ के सोनबरसा प्रखंड स्थित राजद कार्यालय में महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल की उपस्थिति में राजद नेता झंडा फहराने के लिए आपस में ही लड़ गये। स्थानीय नेता प्रखंड अध्यक्ष का विरोध करने लगे। उन्हें झंडा का रस्सी तक खींचने नहीं दिया। जिसके बाद रितु जायसवाल वहां से चली गयी। 


राजद नेताओं का कहना था कि प्रखंड कार्यालय का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है ऐसे में प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो झंडा नहीं फहराएंगे। जबकि प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो टोपी लगाकर झंडा फहराने के लिए तैयार थे लेकिन ऐसा करने नहीं दिया गया। राजद नेताओं का यह भी कहना था कि जिसने राजद कार्यालय के लिए जमीन दी है उसके हाथों से तिरंगा फहराया जाएगा। प्रखंड कार्यालय के लिए जमीन मुन्ना शाह ने दिया है। मुन्ना शाह से ही झंडोत्तोलन कराने की बात राजद नेता करने लगे।  


news image

news image