ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गर्लफ्रेंड से चुपके-चुपके मिलना आशिक को पड़ गया भारी, परिजनों ने की जमकर...

गर्लफ्रेंड से चुपके-चुपके मिलना आशिक को पड़ गया भारी, परिजनों ने की जमकर धुनाई, किया पुलिस के हवाले

14-Sep-2019 11:21 AM

By 7

SITAMARHI : प्रेम प्रसंग का एक ताजा मामला सामने आया है सीतामढ़ी जिले से जहां छुप-छुपकर प्रेमिका से मिलना एक बॉयफ्रेंड को भारी पड़ गया. लड़की के घरवालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. उसके बाद आशिक को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया. मामला जिले के रीगा प्रखंड का है. जहां उसरहिया गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से चुपके-चुपके मिलना एक प्रेमी को महंगा पड़ गया. पहले तो लकड़ी के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की. फिर उसे थाने में पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी मठवा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले शिवजी राउत का बेटा मुकेश कुमार (20) गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था. बताया जा रहा है कि दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में थे. लड़की के घरवालों ने उसे खूब समझाया. शुक्रवार को प्रेमी छुपकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा. जहां दोनों पकड़े गए. लड़कीवालों ने आशिक की जमकर धुनाई की. लड़की की मां ने पुलिस को छेड़खानी और चोरी का आवेदन देते हुए प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया. रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि लड़की की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ कर रही है. सीतामढ़ी से सौरभ कुमार की रिपोर्ट