बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
25-Jan-2023 03:45 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इस गेंदबाज को हाल ही के दिन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्न वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिला है।
जानकारी हो कि, सिराज पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। सिराज ने टीम के ओपनर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस 28 साल के युवा तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो मैचों में चार-चार विकेट लिए और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इसी तरह के कारनामे को दोहराया।
मालूम हो कि, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिराज ने 10.22 की बेहतरीन औसत से 9 विकेट लिए। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे में सिराज ने 5 विकेट लिए जबकि आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया था। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सिराज को हाल ही में उनके जानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला था।
आपको बता दें कि, हैदराबाद के तेज गेंदबाज अब वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनके 729 रेटिंग अंक हैं। इनके नीचे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर हैं , जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं। इसके आलावा भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को क्लीन शीप करने के बाद आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।