ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / सिपाही ने किया दारोगा पर केस, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

सिपाही ने किया दारोगा पर केस, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

08-Mar-2020 10:18 AM

PATNA : एक दारोगा के ऊपर सिपाही ने ही मामला दर्ज कराया है. अब इस मामले में दारोगा पूरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं. कोर्ट ने आरोपी दारोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. पुलिस आरोपी दारोगा को तलाश रही है. फिलहाल दारोगा कहां छिपा है, इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है.


मामला बिहार के पटना का है. जहां प्रथम श्रेणी की न्यायायिक दंडाधिकारी ऋचा रंजन ने आरोपी दारोगा कुंदन कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दारोगा फिलहाल कटिहार में पोस्टेड है. उसके खिलाफ चेक बाउंस के मामले में एक सिपाही ने मामला दर्ज कराया है. 


सिपाही कमलेश कुमार ने आरोपी दारोगा कुंदन कुमार के खिलाफ 4 लाख 60 हजार रुपये के चेक बाउंस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में अब दारोगा पूरी तरह फंसते जा रहे हैं. पुलिस आरोपी दारोगा की तलाश में जुटी हुई है. वह फिलहाल फरार  चल रहा है. गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसे तलाश रही है.