बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
11-Apr-2024 10:23 PM
By First Bihar
PATNA: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के पू्र्व डीजीपी एसके सिंघल से उनके आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पूछताछ की है। एसके सिंघल से ईओयू की विशेष टीम ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
इस दौरान ईओयू की टीम ने पेपर लीक मामले से जुड़े कई सवाल पू्र्व डीजीपी से की। एसके सिंघल ने ईओयू के सभी सवालों को जवाब दिया। बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल हैं। बिहार के डीजीपी रहे एसके सिंघल को नीतीश सरकार ने रिटायर होने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाया था।
कौन हैं एसके सिंघल?
एसके सिंघल का पूरा नाम संजीव कुमार सिंघल है। बिहार के पूर्व डीजीपी हैं। सेवानिवृत एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रिटायर होने के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) का अध्यक्ष बनाया था। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद जमकर बिहार में बवाल हुआ था। जिसके बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया था।