अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Aug-2024 07:15 PM
By First Bihar
KAIMUR: बक्सर जिले की डुमरांव थाना क्षेत्र में सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने के मामले में कैमूर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सेटर बताये जा रहे हैं। जो एग्जाम में सॉल्वर को बैठा कर एग्जाम पास कराने का प्रति कैंडिडेट ₹9 लाख रुपए का टेंडर लेता था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव के नारद पाल उर्फ नीतीश कुमार और कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के कृपा शंकर पाल का पुत्र पिंटू पाल उर्फ प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। जिसमें पिंटू पाल मास्टर माइंड बताया जा रहा है।
इसके मोबाइल में 50 परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड पाया गया इसी के निशानदेही पर आगे भी गिरफ्तारियां अन्य जिलों में हुई है। पुलिस इसका नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले कुछ लोग कैमूर में प्रवेश किए हैं ।
सभी होटलों की तलाशी ली गई, उसका नंबर उपलब्ध हुआ फिर उसके आधार पर भभुआ शहर के सुवरा नदी के पास स्थित हॉस्टल की तलाशी ली गई तो वहां से पिंटू पाल की गिरफ्तारी हुई। पिंटू पाल के निशानदेही पर परमालपुर से नारद पाल की गिरफ्तारी हुई। इनके मोबाइल में 50 परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड मिला। जिसमें इन लोगों ने स्वीकार किया कि एक परीक्षार्थी का ₹9 लाख लेकर पास कराते थे। यह लोग कई लोगों से फर्जी फॉर्म भरवाते थे और उसके रोल नंबर के आगे और पीछे वाले से संपर्क कर पास कराने का झांसा देकर 9 लाख रुपए में सेट कर लेते थे।
फार्म भरे अपने लोगों के जगह पर अपने सालवर को बैठा देते थे और उस कैंडिडेट के आगे और पीछे वाले कैंडिडेट का क्वेश्चन पेपर सॉल्व कर देता था। उनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इन लोगों का मोबाइल जब्त किया गया है अन्य कई लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना जतायी जा रही है।