ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / सिपाही बहाली में फर्जीवाड़ा.. अपनी जगह दूसरे को बैठाकर दी लिखित परीक्षा, फिजिकल...

सिपाही बहाली में फर्जीवाड़ा.. अपनी जगह दूसरे को बैठाकर दी लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट हुआ तो पकड़ी गई

26-Feb-2022 09:30 AM

PATNA : बिहार में चल रही सिपाही बहाली में दो फर्जी महिला अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है. दोनों ही परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि सिपाही बहाली के लिए हुई लिखित परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बिठाया था. सिपाही बहाली प्रक्रिया में शुक्रवार को चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में दो महिला अभ्यर्थियों को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हिरासत में भेजा गया. 


बता दें कि बिहार में चल रही सिपाही बहाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान पटना हाइ स्कूल के मैदान पर दोनों आवेदिकाओं के अंगूली के निशान नहीं मिले. शक होने पर उनसे पूछताछ की गयी. पूछताछ में दोनों ने फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा पास होने की बात स्वीकार की. 


शुक्रवार को 909 महिला परीक्षार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित हुई. इनमें अंतिम रूप से 359 सफल हुई. इसके पहले दौड़ में 660 अभ्यर्थी सफल रहीं. जबकि 240 असफल रहीं. उंचाई और वजन माप में 263 असफल रहीं. कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दक्षता जांच चल रही है. 


गौरतलब है कि करीब साढ़े 11 हजार महिलाओं ने सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा में सफल हुई हैं. 11 मार्च तक इनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित की गयी है. इसके बाद आठ अप्रैल तक पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जायेगी.