मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
31-Dec-2020 09:16 AM
PATNA : सिपाही में बहाल होने के लिए शारीरिक परीक्षा के दौरान दूसरे के नाम पर हिस्सा लेने आये 41 फर्जी अभ्यर्थी हवालात पहुंच गए. इन सभी फर्जी अभ्यर्थियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गिरफ्तार किए गए सभी फर्जी अभयर्थियों को गर्दनीबाग थाने की पुलिस के हवाले किया गया है और सभी पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. सभी का फिंगरप्रिंट और फोटो मिलान किया गया तो इनका नहीं मिल सका, जिसके बाद सभी 41 को हिरासत में लिया गया है.
सभी ने पहले अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश की पर कड़ाई से पूछताछ में टूट गए और कबूल कर लिया कि वे दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे हैं. बता दें कि बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर शारीरिक परीक्षा का का संचालन 30 जनवरी तक चलेगा. इसमें कई पुलिस अफसरों को लगाया गया है जो कड़ी निगरानी रख रहे हैं. परीक्षा के दौरान हर रोज फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है.