बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
29-Jan-2021 01:54 PM
DESK : किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा होना शुरू हो गया है. स्थानीय प्रदर्शनकारियों और किसानों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है. बवाल के बीच वहां मौजूद पुलिस ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया है और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं. इस झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं. कुछ पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं.
बता दें कि स्थानीय लोग धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे. इनका कहना था कि किसान आंदोलन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो रहे हैं. देखते-देखते ये लोग किसानों के टेंट तक पहुंच गए. इसके बाद किसानों और लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई. दोनों ओर से पथराव भी हुआ. अब पुलिस ने भी बीच-बचाव के क्रम में लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया.
हंगामे को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई थे. धरनास्थल को चारों तरफ से ब्लॉक कर पक्के बैरिकेड्स लगाए गए थे. उधर, टीकरी बॉर्डर पर भी भारी फोर्स तैनात हैं क्योंकि, ये दोनों बॉर्डर ही किसान आंदोलन के अहम पॉइंट हैं.