ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सिंगापुर जाने से पहले जगदानंद और सिद्दीकी से मिले लालू, नए प्रदेश अध्यक्ष...

सिंगापुर जाने से पहले जगदानंद और सिद्दीकी से मिले लालू, नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

23-Nov-2022 06:23 PM

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एक दो दिनों में सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। फिलहाल लालू प्रसाद दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने से पहले आज कई नेताओं ने मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। लालू ने जगदानंद सिंह और अब्दुल बारी सिद्दीकी को भी दिल्ला बुलाया था। दोनों नेता दिल्ली पहुंचे लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात भी हुई। खबर है कि लालू प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल बारी सिद्दीकी के नाम पर मुहर लगा दी है, सिर्फ औपचारिक एलान होना बाकी है। सिंगापुर जाने से पहले लालू ने निर्णय ले लिया है कि राजद का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।


बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की पहले से चर्चा है कि लालू के करीबी अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, हालांकि सिद्दीकी ने पिछले दिनों इस बात से इनकार कर दिया था लेकिन जगदानंद सिंह और अब्दुल बारी सिद्दी के दिल्ली पहुंचने के बाद यह साफ हो गया है कि आरजेडी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। आरजेडी के सूत्रों की मानें तो सिंगापुर जाने से पहले लालू प्रसाद ने अध्यक्ष पद को लेकर फैसला ले लिया है।अब्दुल बारी सिद्दीकी आरजेडी के पुराने नेता है और बुरे वक्त में भी वे लालू के साथ खड़े रहे, इसलिए लालू ने सिद्दीकी पर अपना भरोसा जताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिंगापुर जाने से पहले लालू राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सिद्दीकी के नाम का औपचारिक एलान कर देंगे।


बता दें कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था।कृषि मंत्री बनने के बाद से ही सुधाकर सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में लालू प्रसाद के कहने पर सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। खुद जगदानंद सिंह ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे की घोषणा की थी। तब उन्होंने कहा था कि जो किसानों के हित की बात करता है उसे त्याग करना पड़ता है। बेटे का मंत्री पद जाने के बाद से ही जगदानंद सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह कभी आरजेडी कार्यालय नहीं गए। ऐसे में लालू ने फैसला लिया है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को उसकी कुर्सी सौंपकर ही वे सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।