ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा

सीमांचल में भू-माफिया और सरकारी कर्मियों के गठजोड़ ने किया खेल, मंत्री बोले.. घुसपैठियों को जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा है

सीमांचल में भू-माफिया और सरकारी कर्मियों के गठजोड़ ने किया खेल, मंत्री बोले.. घुसपैठियों को जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा है

07-Aug-2021 07:45 AM

PATNA : सीमांचल में भू-माफिया और सरकारी कर्मियों के गठजोड़ ने एक अनोखा खेल शुरू कर रखा है. राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने खुद इसका खुलासा किया है. मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि सीमांचल में भू-माफिया और सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा हो रहा है. मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि यहां बाहरी लोगों को जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा दिलाया जा रहा है और यह खेल लंबे समय से चल रहा है.


बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय पूर्णिया के दौरे पर थे और इसी दौरान उन्होंने विभागीय समीक्षा में उन्हें इस खेल की जानकारी मिली. रामसूरत राय ने तुरंत कमिश्नर और डीएम से संयुक्त रूप से जांच कराने की बात कही है. प्रमंडल स्तरीय बैठक के बाद रामसूरत राय ने कहा कि सीमांचल में भूमाफिया काफी सक्रिय हैं. यह भू माफिया और सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा जमाया जा रहा है और बाहरी लोगों को बचाने की साजिश रची जा रही है. भू माफिया के निशाने पर सरकारी और गैरसरकारी जमीन है. उसे बेचकर अवैध तरीके से बाहरी लोगों को कब्जा दिलाया जा रहा है. यहां भूदान और सरकारी जमीन की जमाबंदी बना ली गई है.


मंत्री रामसूरत राय ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. उनका कहना है कि इस मामले में जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कबूल किया कि विभाग के कर्मचारियों की कमी का फायदा भूमाफिया उठा रहे हैं. यहां जमीन संबंधी कई शिकायतें मिली हैं. इतना ही नहीं मंत्री रामसूरत राय ने यह भी कहा है कि जो लोग सीमांचल के इलाके में सालों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं, ऐसे अधिकारियों का तबादला किया जायेगा.