ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / शिलांग से बाइक चलाकर मुंगेर पहुंची 60 महिला कमांडो, नारी सशक्तिकरण को दे...

शिलांग से बाइक चलाकर मुंगेर पहुंची 60 महिला कमांडो, नारी सशक्तिकरण को दे रही बढ़ावा

10-Oct-2023 07:47 PM

By First Bihar

MUNGER: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की यशस्वी महिला मोटरसाइकिल अभियान-2023 दस्तान संख्या 2 शिलांग से मुंगेर पहुंची। महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्धेश्य से ये शिलांग से खुद बाइक चलाते हुए मुंगेर पहुंची जहां जिला प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया। 


केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की यशस्वनी माहिला मोटरसाईकिल अभियान-2023 दस्ता दो का 05 अक्टूबर को मेघालय के मुख्यमंत्री कोबाई संगमा ने हरी झंडी दिखाकर शिलांग से रवना किया था जो शिलांग, गुवाहाटी, बोंगाईगाँव, सिलीगुड़ी होते हुए आज मुंगेर पहुंची। इस अभियान की बहादूर महिलाएं बिहार से आगे 40 जिलों से गुजरते हुए लगभग 3291 कि०मी० का रास्ता तय कर एकता नगर, गुजरात में 31/10/2023 को पहुंचेगी।


इसके अलावे एक महिला दल श्रीनगर से निकलकर जम्मू, अमृतसर, जलांघर, पिंजौर, सोनीपत, गुरुग्राम, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, गांधीनगर होते हुए एकता नगर पहुंचेगी। ठीक इसी प्रकार तीसरा दस्ता कन्याकुमारी से पल्लीपुरम, मदुरई, पुडुचेरी, आवडी, बेगलुरू, कुरनुल, हैदराबाद, शोलापुर, पुणे, नासिक, सुरत होते हुए एकता नगर पहुंचेगी। वहाँ पर महिला दस्ता द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ यह रैली समाप्त हो जाएगी।


इस दल में 60 महिलाएं 30 बाईक के साथ शामिल है। इस अभियान में यशस्वनी माहिला दल की तीनों टीमों द्वारा मिलकर 10,000 कि०मी० से अधिक की दूरी तय की जायेगी । इस अभियान का मुख्य मकसद महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओं के प्रति आम जनमानस के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही लोगों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को उनके अन्तः करण में समाहित करना है । news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image