ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
23-Dec-2022 12:11 PM
PATNA : बिहार में सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर अब नई नियमवली बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने अब यह निर्णय लिया है कि,विभिन्न वर्गों के ढाई लाख से अधिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर इस बार पंचायती राज संस्थाएं बहाली नहीं करेंगी बल्कि इसको लेकर जिला स्तर पर केंद्रीकृत इकाई गठित की जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह केंद्रीकृत इकाई शिक्षक पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की न केवल जिला स्तर पर काउंसेलिंग करेगी, बल्कि उन्हें नियुक्ति पत्र भी बांटेगी। इसके साथ ही अब पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड और नगरीय निकायों के दायरे में आने वाले सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जिला मुख्यालय से ही बांटे जाएंगे।
इसके अलावा सातवें चरण में शिक्षकों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी साक्षात्कार भी नहीं होगा। हालांकि चयन करने वाली एजेंसी के तीन विकल्प सुझाये गये हैं। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और बिहार तकनीकी सेवा आयोग में से किसी एक एजेंसी का चयन किया जाना है। सातवें चरण में शिक्षकों कैटेगरी वही रखी गयी है।