ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

शिक्षा विभाग और राजभवन विवाद के बीच शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान,कहा - किसी VC पर नहीं होगा FIR, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ....

10-Mar-2024 02:49 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अब पूरी तरह राजभवन से टकराव के मूड में दिखते हैं। पाठक ने पखवाड़े भर में राज्य के विश्वविद्यालयों के वीसी, प्रो वीसी और परीक्षा नियंत्रकों की तीसरी बार बैठक बुलाई है। पहली बैठक 28 फरवरी को बुलाई थी, लेकिन राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने से मना कर दिया। उसके बाद कल भी बैठक बुलाई गई है और फिर इसे कैंसल भी कर दिया गया। ऐसे में अब इस पुरे मामले में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि- राज्य सरकार अपने हिसाब से बिहार की भलाई के लिए काम कर रही है और इसके हित के लिए काम कर रही है। ऐसे में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कहीं कोई टकराव की स्थिति नहीं है। राजभवन और शिक्षा विभाग दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मीटिंग स्थगित हुई थी कुलपति जाते ही हैं। किसी कुलपतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।


वहीं, नियोजित शिक्षकों के सक्षमता परीक्षा पर उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांग पर सरकार ने सुलभ अवसर दिया है। शुरू में तो ऑनलाइन परीक्षा की बात हुई थी हमने ऑफलाइन की भी बात कही। शिक्षको ने बताया था कि बहुत पुराने शिक्षक हैं जो कंप्यूटर नहीं जानते हैं तो सीएम से बात कर फाइनल हुआ। अब तीन बार ऑनलाइन और 2 बार ऑफलाइन इन पांचों में किसी एक परीक्षा को ही नियोजित शिक्षकों को पास करनी है। अब इससे मुझे नहीं लगता है कि नियोजित शिक्षकों को कोई परेशानी है। 


इसके आलावा जब गया सर्किट हाउस में रविवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस की तो इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरजेडी नेता सुभाष यादव  पर ईडी  की कार्रवाई को लेकर कहा कि ईडी को जहां-जहां पता चलता है, कुछ गड़बड़ी होती है तो जाती है।  ईडी का जाना कोई बड़ी बात नहीं है।  ईडी को क्या मिला, कैसा कैस हुआ? आरोप लगने पर टीम जाती ही है। 


वहीं, 'भू माफिया को लटकाया जाएगा' शाह के इस बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि अमित शाह ने गलत क्या कहा है? इसमें गलत क्या है कोई जमीन के बदले नौकरी लेने का मामला कोई नया नहीं है. मामला कोर्ट में चल रहा है. माफिया चाहे जमीन से जुड़ा हो, शराब से जुड़ा हो, शिक्षा से जुड़ा हो जो भी माफिया है. इसके खिलाफ कार्रवाई करना और अपराध के खिलाफ कार्रवाई करना बिहार में नीतीश सरकार की विशेषता रही है. जीरो टॉलरेंस केंद्र की मदद से और ज्यादा प्रभावकारी ढंग से सफल होगा।