अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Jan-2023 09:36 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार में शिक्षा की क्या हालात हैं यह किसी से भी छुपी हुई नहीं है। हालांकि, इसमें सुधार को लेकर तरह- तरह की योजनएं बनाई जाती है। लेकिन, जब इसको धरातल पर उतारा जाता है तो फिर मामला ही कुछ अलग हो जाता है। लेकिन, इस बात में भी कोई परहेज नहीं है कि, शिक्षा की किसी भी राज्य के लिए विकास की सीढ़ी तय करती है। इसी कड़ी में अब राज्य के शिक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमों ने सवाल खड़ा किया है और शिक्षा के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक भी किया है।
दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आप भले ही दो रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चो को जरूर पढ़ाइए। उन्होंने कहा कि, जब हमारा राज्य शिक्षित बनेगा तभी देश में आगे बढ़ेगा और राजय का विकास होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अभी राज्य में सरकार के अंदर वैसे लोगों की कमी है जो शिक्षा को लेकर सही मायने में अपना ध्यान केंद्रित कर सके। हालांकि, सरकार कार्य कर रही है लेकिन इसका व्यापक असर नहीं दिख रहा है।
साहनी ने कहा कि, अच्छे लोगों को राजनीति में आने की जरूरत है ताकि राज्य की विकास में अधिक काम हो सके। उन्होंने कहा कि गरीब और अच्छे लोग जब आयेंगे तो गरीबों की समस्या जानेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि, आज आजादी के इतने वर्षों के बाद भी लोग अपने वोट की कीमत को नहीं पहचानते हैं। उन्होंने लोगों से अच्छे लोगों को जनप्रतिनिधि बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि, आज जरूरत है कि हाशिए पर बैठे लोगों को मुख्यधारा में लाया जाए।