ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शिक्षा मंत्री को कॉलेज में घुसने ना दें छात्र, बोले सुशील मोदी..चंद्रशेखर के...

शिक्षा मंत्री को कॉलेज में घुसने ना दें छात्र, बोले सुशील मोदी..चंद्रशेखर के खिलाफ जगह-जगह दर्ज हो मुकदमें

15-Jan-2023 06:36 PM

PATNA: रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव चारों तरफ से घिर चुके हैं। विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार मंत्री के इस बयान को लेकर हमलावर है। अब तो महागठबंधन की सहयोगी पार्टी जेडीयू भी इस बयान को गलत ठहरा रही है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर प्रो. चंद्रशेखर पर हमला बोला है। उन्होंने छात्रों से कहा है कि उन्हें कॉलेज में घुसने ना दें। उनके खिलाफ जगह-जगह पर मुकदमें दर्ज किये जाए। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बिहार के मंत्रियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इससे यही साबित होता है कि महागठबंधन में अराजकता की स्थिति है। यह मतभेद उभरकर अब सामने आ रही है।


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जगह-जगह मुकदमे दर्ज होने चाहिए और उनका ऐसा विरोध किया जाना चाहिए कि वे किसी कॉलेज में न घुसने पाएं।


सुशील मोदी ने कहा कि अब तो सहयोगी पार्टी के लोग भी उनके इस बयान को लेकर हमलावर हैं। जदयू के एक विधायक डॉ. संजीव कुमार ने प्रोफेसर चंद्रशेखर का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कही है। साथ ही हिंदू धर्म को छोड़ किसी अन्य धर्म को अपनाने की सलाह दी है। चारों ओर से चंद्रशेखर यादव के इस विवादित बयान की भर्त्सना हो रही है। राजद से हाथ मिलाने के बाद मंत्रियों पर नीतीश कुमार को कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। 


आगे बीजेपी सांसद ने कहा कि जिन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई, वे छात्रों-शिक्षकों की समस्याएं हल करने के बजाय लोकप्रिय हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरित मानस की निंदा कर समाज में कटुता पैदा करने पर उतर आए। सत्तारूढ़ महागठबंधन में पूरी अराजक स्थिति है।  मानस-निंदा प्रकरण में जदयू और राजद के बड़े नेता परस्पर-विरोधी बयान दे रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि राजद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और विधायक विजय मंडल भी शिक्षा मंत्री के इस बयान को गलत मानते हैं जबकि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद मानस-निंदक मंत्री के विचारों के साथ खड़े हैं। सुशील मोदी ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के मुताबिक उनकी पार्टी मजबूत हुई है,लेकिन संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को संगठन में कमजोरी महसूस हो रही है। सुशील  मोदी ने कहा कि सरकार और महागठबंधन में तीखे मतभेद  खुलकर सामने आ रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव चुप्पी साधकर तमाशा देख रहे हैं।