ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक, भड़के ग्रामीणों ने इस तरह से...

सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक, भड़के ग्रामीणों ने इस तरह से किया स्वागत

10-Sep-2020 12:18 PM

JAMUI: कांग्रेस विधायक क्षेत्र से लापता रहते हैं. जब चुनाव आया तो वह जनता के बीच पहुंचे. लेकिन यह विधायक जी का अंदाज ग्रामीणों को पसंद नहीं आया. नाराज होकर ग्रामीणों ने कई जगहों पर जूता-चप्पल टांग दिया. विधायक को वापस जाने के लिए नारेबाजी करने लगे. यह मामला जमुई के सिकंदरा का है. 

उद्घाटन करने पहुंचे थे विधायक

बताया जा रहा है कि सिकंदरा से कांग्रेस विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी मानिकपुर गांव में पीसीसी सड़क का उद्धाटन करने पहुंचे. विधायक को देखते ही लोगों भड़क गए. नरेबाजी करने लगे. ग्रामीणों ने कहा कि जब चुनाव आया है तो चेहरा चमकाने आए है.

5 साल के बाद पहुंचे थे विधायक

ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2015 के बाद ही विधायक आज गांव में आए है. इससे पहले वह कभी भी गांव में नहीं आते हैं. ग्रामीणों ने याद दिलाया कि आप तो चुनाव जीतने के बाद हर सुख दुख में शामिल होने का वादा किया था. लेकिन आप तो पलटीमार निकले. विधायक ने कहा कि उन्होंने पांच साल के दौरान कई विकास के काम किए हैं.