BIHAR: बेगूसराय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: 6 साल की मासूम बच्ची को लगी गोली Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी Bihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी S-500: S-400 को झेल न सके पाकिस्तानी, अब S-500 पर भारत की नजर BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला
29-Oct-2023 01:08 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में दबंगों और बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। सबसे बड़ी तो यह है कि लोग आपसी विवाद में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आया है, जहां सीढ़ी बनवाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसमें 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के भोजपुर के हसन बाजार ओपी क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सीढ़ी प्लास्टर करने के विवाद में सुबह दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और रॉड से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी, जबकि दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गये। घायलों में मृत किसान के भाई व भतीजे भी शामिल हैं। इनमें चार का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के दो घायलों का इलाज पीरो पीएचसी में कराया गया।
वहीं, मृतक जमुनीपुर गांव निवासी 62 वर्षीय कृष्णा चौधरी थे। घायलों में उनके छोटे भाई राम प्रवेश सिंह, चचेरे भाई अयोध्या चौधरी, भतीजे शशि सुमन कुमार और रवि कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में शिव प्रकाश सिंह और भुनेश्वर सिंह शामिल हैं। किसान की हत्या का आरोप गांव के ही 15-16 लोगों पर लगाया गया है।इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।
उधर, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दशरथ सिंह, भुवनेश्वर सिंह एवं शिवप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पटना ले जाने के दौरान घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि सीढ़ी प्लास्टर कराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आयी हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हत्या के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इधर, मृतक के परिजनों ने गिरफ्तार आरोपितों को छोड़ने की मांग को लेकर हसन बाजार थाने के सामने रोड जाम कर दिया है। मृत किसान के भाई राम प्रवेश सिंह ने बताया कि सभी लोगों के घर के बाहर सीढ़ी बनी है। उनकी भी सीढ़ी पहले से बनी है। उसी सीढ़ी का प्लास्टर कराया जा रहा था। देर शाम गांव के कुछ लोग दरवाजे पर पहुंचे और सीढ़ी प्लास्टर कराने से रोकने लगे। उन लोगों का कहना था कि सीढ़ी तोड़वा दो। गाड़ी ले जाने में दिक्कत हो रही है। तब उन्होंने कहा कि सभी की सीढ़ी इसी तरीके से अतिक्रमण कर बनी है। सभी लोग सीढ़ी तोड़वा देंगे, तो वह भी तोड़वा देगा। इसी बात को लेकर देर शाम दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई थी।