अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Nov-2020 10:14 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : राजद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी ने दरभंगा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एवं नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. अब्दुल बारी सिद्धकी दरभंगा के केवटी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी हैं.
केवटी में जनसंपर्क अभियान के दौरान अब्दुल बारी सिद्धकी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आलू-प्याज की महंगाई बढ़ गई है, यह समझ से परे हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले वो यूपी को संभालें. यूपी में कानून का जो राज दिख रहा है और फेक एनकाउंटर हो रहा है इसपर वो सोंचे.
बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए सिद्धकी ने कहा कि 2005 के बाद का जो नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो का क्राइम रिपोर्ट है वह देख लें फिर समझ में आ जाएगा कि हमारे समय में क्या था और इनके राज्य में क्या है. क्राइम का आंकड़ा देख लीजिए कितना गाल बजाईएगा. गरीबों के बीच आपका पोल खुल चुका है. इसलिए इस बार गरीब परिवर्तन चाहता है. सिद्धकी ने कहा कि हमारे नेता के पीछे 35- 35 हेलीकॉप्टर पीछे पड़े हुए हैं. तेजस्वी यादव को अभिमन्यु बताते हुए सिद्धकी ने कहा कि ये लोग उनका वध करना चाहते हैं मगर हम लोग अपने अभिमन्यु को इतना काबिल बनाए हैं कि सारे चक्रव्यूह को भेदने के बाद वो बाहर निकलेंगे.जितना ये लोग तेजस्वी को गाली देंगे, मजाक उड़ाएंगे जनता उतनी ही एकजुट होकर हमे जिताने का काम करेगी.