ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

बिहार में उद्योग की अपार संभावनाएं, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने पुणे में उद्योगपतियों से किया इंडस्ट्री लगाने का आह्वान

17-Aug-2019 07:08 PM

By 9

PATNA: सूबे के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने उद्योगपतियों से बिहार में उद्योग लगाने का आह्वान किया है. श्याम रजक ने पुणे में आयोजित बिहार फाउंडेशन की वार्षिकोत्सव में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में उद्य़ोग की अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में उद्योगपतियों को राज्य में आकर उद्योग लगाना चाहिए. राज्य की कानून व्यवस्था की हालत पर बोलते हुए श्याम रजक ने कहा कि पहले के बिहार और आज के बिहार में बहुत अंतर है. आज क्राइम के मामले में बिहार के आंकड़े दूसरे राज्यों से बहुत कम हैं. श्याम रजक ने कहा कि बिहार में बजली का भी कोई संकट नहीं है. गांव गांव तक पक्की सड़क बन गयी है. ऐसे में लोगों को पुरानी विचारधारा से निकलकर नए बिहार को देखने की जरुरत है. बिहार फ़ाउन्डेशन की पुणे ईकाई के कामों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि फ़ाउंडेशन ने जो समाज और मानवहित के लिए काम किया है वो काफी महत्वपूर्ण है. आज बिहार में संपदा और संभावनाओं का अपार भंडार है. बिहार सरकार हर क्षेत्र में रोजगार के लिए सभी के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सूबे में रोजगार की संभावनाएं बढ़ने के चलते ही आज राज्य से पलायन कम हुआ है.